बिहार के इन 8 जिलों से झारखंड के कई शहरों के लिए चलेंगी सरकारी बसें, जानें- कितना सस्ता होगा किराया

डेस्क: बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी वाली खबर सामने आई है, खबर यह है कि अब बिहार के विभिन्न जिलों से झारखंड के लिए सीधी बस उपलब्ध हो सकेगी, इससे बिहार से रांची बोकारो हजारीबाग जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा भी आसान हो जाएगा, बता दे की बिहार सरकार जल्द ही उत्‍तरी बिहार के 8 जिलों से झारखंड के विभिन्‍न शहरों के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है,

जानकारी के मुताबिक, उत्‍तरी बिहार के मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्‍सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्‍तीपुर और मधुबनी से झारखंड के विभिन्न शहरों के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी, इसके बाद इन जिलों से झारखंड की राजधानी रांची समेत धनबाद, बोकारो, देवघर, हजारीबाग जैसे श्‍हरों की यात्रा करना बेहद आसान हो जाएगा। फिलहाल, लोग यहां बस से ही यात्रा करते हैं। खबर के अनुसार सरकार 200 रूट पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से रांची, टाटा, धनबाद और बोकारो के लिए सीधी बसें चलेंगी, फिलहाल इन रूटों पर पहले से दो दर्जन से अधिक निजी बसों का परिचालन किया जा रहा है। हालांकि, परिवहन विभाग की बसों का किराया निजी ऑपरेटरों से 10-25 फीसदी कम हो सकता है। जिससे यात्रियों की बचत भी होगी।