खुशखबरी! अब Patna से सीधे Delhi दिल्ली के लिए चलेंगी सरकारी बसें, जानें – कितना सस्ता होगा किराया..

न्यूज़ डेस्क: बिहार के लोग भारी तादाद में देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं। यहां रहने वालों की संख्या लाखों में है। इस कारण से लोगों का आना जाना लगा रहता है। पटना से दिल्ली के लिए कई ट्रेन है, लेकिन वह कम पड़ जाती है। तो लोगों को बसों से जाना पड़ता है।

प्राइवेट बसों का किराया काफी अधिक होता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें भी चलाई जाएंगी, जिस पर चर्चा जोरों पर है। इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से दिल्ली सरकार से बात की गई है। उम्मीद है कि दोनों राज्यों के आपसी सहमति से इस पर मुहर लग सकती है।

वर्तमान की बात करें तो पटना से निगम की बसें यूपी के कौशांबी बस अड्डे तक के लिए चलती है। जिससे यात्रियों को काफी पहले उतरना पड़ता है और दिक्कतों को झेलना पड़ता है। पटना निगम की बसें दिल्ली तक जाने लगेगी तो यहां से आने जाने वालों को राहत मिलेगी और लोग कम किराए में दिल्ली का सफर कर लेंगे। फिलहाल प्राइवेट बसें कई सारे चलते हैं लेकिन किराया अधिक होने की वजह से लोग ट्रेन के जनरल बोगी में धक्का खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर और पटना से रांची झारखंड के लिए निगम की बसें चलाई जाती है। इसके अलावा बंगाल के सिलीगुड़ी तक भी इन स्थानों से बसें चलाई जाती हैं जिसका किसी कारण बस फिलहाल परिचालन बाधित है। इसे भी जल्दी सुलझा कर अति शीघ्र बस परिचालन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा पटना से दिल्ली बस का परिचालन होने पर लाखों लोगों को राहत मिलेगी।