बिहार के इस कॉलेज में Ak-47 और Ak-56 के साये में पढ़ती हैं लड़कियां, देखिए- गुंडागर्दी की खौफ तस्वीरें…

न्यूज डेस्क: बिहार में अपराध की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। बिहार के पटना जिले के मनेर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस इलाके के कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यानी लड़कियां एके-47, एके-56 और इंसास रायफल की देखरेख में पढ़ती हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी भी छात्रा के लिए यह कितना भयानक होता होगा। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति क्यों बनी है।

यह मामला मनेर थाना क्षेत्र के चिटनवां क्षेत्र का है। जहां अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के तहत आने वाले एक निजी पैरा मेडिकल कॉलेज में विगत 30 जनवरी से लगातार बदमाश छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। ये लड़के इतने आत्मकेंद्रित हो गए हैं कि गलत काम करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

इतना ही नहीं जब स्कूल प्रशासन मामला दर्ज करता है तो बदमाश कॉलेज पर हमला कर देते हैं। फायरिंग की गई है। छात्राओं के साथ अभद्रता भी की जाती है। ऐसी हरकतें की जाती हैं जिन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया जा सकता। यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन ने मनेर थाने को लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत के बाद लगातार हो रही घटना को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज को सुरक्षा मुहैया करा दी है। एके 56 और इंसास की देखरेख में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

पुलिस छात्राओं की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। स्थानीय पुलिस दिनभर पुलिस के बच्चों की सुरक्षा में लगी हुई है। कॉलेज के बाहर और कॉलेज के अंदर पुलिस बल मौजूद है। अब पुलिस किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वाले युवकों को बख्शने वाली नहीं है। यही वजह है कि हर समय पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। पिछले 2 दिनों से परिसर की निगरानी कर रहे हैं। कॉलेज खत्म होने के बाद ही पुलिस यहां से जाती है।