विश्व जनसंख्या दिवस पर बोले गिरिराज सिंह-जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बेहद जरूरी

डेस्क : 11 जुलाई को पूरे विश्व में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की बढ़ती जनसंख्या परेशानी खड़ी कर रही है इस बात का अंदेशा हर किसी को है। पहले भी कई बार आबादी को नियंत्रण में रखने के लिए आवाज उठाई जा चुकी है अब इसी चिंता को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की- “जनसंख्या हमारे लिए एक चुनौती बन गई है. अगर हम विकसित राष्ट्रों के साथ खड़े होना चाहते हैं तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा. एक सख्त अधिनियम जो इस देश में सभी के लिए लागू होगा चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म का पालन करें।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा- “11 जुलाई पूरे विश्व में जनसंख्या दिवस के रूप मे मनाया जाता है कभी जनसंख्या एसेट होती है तो कभी इससे लायबिलिटी के रूप में देखा जाता है. हम पूरी दुनिया की आबादी का लगभग 18% से ऊपर हो गए हैं हमारे पास पूरी दुनिया के मुकाबले जमीन मुश्किल से 2% बची है.”

भारत की दृष्टि से देश खतरे की बात करें तो यह बहुत गंभीर और चिंतनीय विषय है इस खतरे को भांपते हुए चीन जैसे देश दशकों पहले इसका समाधान जनसंख्या नियंत्रण कानून के रूप में निकाल कर लाए जो विश्व की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था के रूप में हम सभी के सामने है। वर्तमान में भारत विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला लगभग 137 करोड- देश है, विश्व में चीन पहले स्थान पर है आजादी के बाद 34 करोड़ से बढ़कर लगभग 137 करोड हो गया हैं। प्रतिवर्ष एक करोड़ 60 लाख लोग बढ़ रहे हैं अगर ऐसा रहा तो कुछ वर्षों में भारत चीन को भी पीछे छोड़ कर सबसे अधिक संख्या वाला देश बन जाएगा और हमारी आबादी डेढ अरब को पार कर जाएगी।