खुशखबरी! गांधी सेतु का पूर्वी लेन बनकर हुआ तैयार, 7 जून को नीतिन गडकरी करेंगे लोकार्पित..

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सड़क के रास्ते राज्य के किसी भी जिले से मात्र 6 घंटे में पटना तक पहुंचने का विजन पूरा होता दिख रहा है। राज्य में कई सड़क परियोजनाओं पर जोरों से कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार तक का सफर भी काफी आसान होने वाला है।

बता दें कि राजधनी पटना स्थित गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन का बन कर तैयार हो गया है। गांधी सेतु के पूर्वी ने का उद्घाटन 7 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किये जायेंगे। पूर्वी लेन के चालू होने पर लोगों को घंटों के जाम से राहत मिलेगी। मालूम हो कि अभी कि गांधी सेतु का केवल एक ही लेन सेवा में है। इस वजह से जाम काफी लग जाता है। ऐसे में पूर्वी लेन पर आवागमन शुरू होने से इस पुल को पार करने में 2 घंटे नहीं लगेंगे। वहीं वैशाली से पटना केवल 15-20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

इस लेन के सेवा में आने की बात पर लोगों में खुशी है। बता दें कि गांधी सेतु काफी पहले बना था जिसे जिसे स्टील के सुपरस्ट्रक्चर का बनाया गया है। इस कि मरम्मत के संबंध में 12014 में मंजूरी मिली थी। इसके पहले चरण में पहले चरण में पश्चिमी लेन की मरम्मत का कार्य 2017 से 2020 तक में कर लिया गया। वहीं 2020 से इस लेन पर परिचालन जारी है। वहीं अब अभी पूर्वी लेन में कालीकरण का कम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। 1742 करोड़ के लागत से मरम्मत हो रहे इस पुल की लंबाई 5.575 किमी है।