सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन

डेस्क : इस कोरोनावायरस पुरे भारत में आतंक मचा चुका है। इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां कोरोना से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का निधन हो गया। बता दें कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जांच 21 अप्रैल को की गई थी। इस जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वे तिहाड़ की 2 नंबर जेल की हाई सुरक्षा सेल में बंद थे। उनका इलाज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा था।

तब से उनकी हालत स्थिर थी। जहां आज उनकी मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद इन दिनों 100 से ज्यादा कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। जिसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया था। जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इलाज के लिए दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी आज निधन हो गई। ग़ौरतलब है की, बिहार के सीवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहा था। 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीवान जेल से तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया था।

https://twitter.com/ANI/status/1388326048803086336?s=20