पूर्व विधायक प्रत्याशी ललन यादव ने अधिकारियों के साथ किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

न्यूज डेस्क : सुलतानगंज के विधायक प्रत्याशी ललन कुमार ने सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत 10 पंचायतों का दौरा किया । पूर्व विधायक प्रत्याशी लल्लन यादव, अंचलाधिकारी शंभू शरण राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु ,ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों के परेशानियों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख कर आंख छलक आई।

बिहार सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाने के लिए सामूहिक किचन की व्यवस्था की गई थी,जो महज तीन से चार दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया।वहीं बाढ़ पीड़ित तथा मवेशी खाने के लिए मोहताज हैं।उन्होंने बताया कि क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बिहार सरकार को बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में सारी व्यवस्था लचर पचर है ।कहीं भी पूरे बिहार में बाढ़ पीड़ितों को समुचित व्यवस्था नहीं दी गई है। इस मौके पर शून्यकाल विधान सभा सभापति चंद्रहास चौपाल, यूथ लीडर डॉ राजीव कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष जातीय संगठन मुकेश कुमार तांती मौजूद थे।