बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव की आज न्यायलय में पेशी हुई। इस पेशी के दौरान उनका हुलिया ऐसा जान पड़ रहा था जैसे उनको काफी ठण्ड लग रही हो आपको बता दें की यह सुनवाई लालू के चारा घोटाले को लेकर थी जिसके आरोप में उनको भ्रष्टाचारी घोषित कर दिया गया है और आईपीसी के तहत सात साल की सजा भी काट रहे है। आपको जानकारी के लिए बता दें बीते साल झारखण्ड कोर्ट से इनकी क्षमा याचना खारिज कर दी गयी थी। मुख्यमंत्री की गद्दी संभालते हुए उनपर यह आरोप था की उन्होंने पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला करा , जिसमे 4 मामले कोषागार के जुड़े हुए बताये जा रहे है। आपको यह भी बता दें की 4 मामलों में से दो मामले छायीबासा कोषागार के है जिनमे युक्त स्थल दुमका और देवघर है।
देवघर के मामले में लालू की जमानत हो चुकी है , पर इतने से उन्हें राहत नहीं मिल सकती है। ऐसा इसलिए है क्यूंकि उनके ऊपर अभी दोरंदा कोषागार रांची से पांचवा मामला उनके सर पर तांडव कर रहा है। यह जानकार सब भौंचक्के रह गए थे की 1990 के दशक में लगभग 4 करोड़ के करीब का फर्जी निवासी चारा घोटाला के लिए क्षमा याचना दायर करी थी। उनकी तब्यत भी इस समय कुछ ढीली चल रही है जिसके इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) से दवा चल रही है। आजकी इस पेशी में यह साफ़ हो गया है की उनको इस घोटाले के तहत और सजा भुगतनी पड़ सकती है।