बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा…, मौसम विभाग ने किया हाई अलर्ट

डेस्क : बिहार कोरोना , बाढ़ और बारिश मानों भगवान भी बिहारवासियों के सक्षमता के फाइनल पेपर ले रहे हो। तभी तो सारी आपदा विपदा बिहार वासियों पर आन पड़ी है। पहले कोरोना का कहर था तो अब पानी का लहर फर्क इतना है कि कोरोना पहली बार आया है लेकिन बाढ़ और बिहार का हर साल नाता रहता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के द्वारा दिनांक 22 जुलाई तक नेपाल के तराई क्षेत्रों एवं नेपाल से सटे उत्तरी बिहार के जिलों में भारी वर्षापात होने का पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी की गयी है। वर्तमान में गंडक. कमला बलान, बागमती एवं अधवारा समूह की अन्य नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण इनके जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। फलस्वरूप दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं खगड़िया जिला के साथ-साथ पूर्वी चम्पारण, शिवहर समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों को भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं कि स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाय तथा संभावित बाढ़ के मददेनजर सभी आवश्यक तैयारी को मुक्कमल अंजाम देने की बात कही गयी है। वहीं जिन क्षेत्रों में बाढ़ आने की प्रबल संभावना हो, वहाँ माइकिंग करा कर लोगों को सचेत किया जाय तथा यदि आवश्यकता महसूस हो तो उक्त क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्थानों/बाढ़ शरण स्थलों पर ले जाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।