डेस्क : हमारा वर्तमान समाज किस ओर ढलता जा रहा है। यह अनुमान लगाना भी मुश्किल होता जा रहा है। आजकल के प्रेमी जोड़े शादी जैसे- पवित्र रिश्ते को भी कलंकित करने से पीछे नहीं हटते है। बिहार से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक पति के द्वारा अपनी पत्नी की शादी मजबूरन उसके प्रेमी के साथ करना पड़ा। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का बताया जा रहा है। एक महिला को शादी के बाद किसी और युवक से प्यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा की उसने अपने पति के साथ ही बेवफाई पर उतर आई।
जबकि महिला दो बच्चे की मां है फिर भी: महिला के पति ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। फिर भी महिला मानने को तैयार नहीं हुआ। फिर क्या था महिला के पति को कलेजे पर पत्थर रखकर उसके प्रेमी के साथ शादी करवा दी। महिला के पहले पति दोनों के शादी में शामिल भी हुआ और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। महिला के दोनों बच्चे की उम्र पांच और तीन साल है। शादी से पहले एक बात तय की गयी कि दोनों बच्चे अपनेपहले पिता के पास रहेंगे। जिसपर उनकी पत्नी ने हा भी भर दी।
महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी: आपको बता दें कि खगड़िया जिले की रहने वाली सपना की शादी सात साल पहले भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा था। लेकिन, कुछ दिनों के बाद सपना अपने ही रिश्तेदार से प्यार करने लगी। इस बात की जानकारी जब पति उत्तम मंडल को हुई तब उन्होंंने सपना को काफी समझाया लेकिन वह उनकी बात समझने को तैयार नहीं हुई। लेकिन फिर भी सपना अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी। अंत में उसके परिजनों ने भी उसे काफी समझाया। लेकिन वह इसका विरोध करती रही।