बिहार के राजगीर में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बनेगी फिल्म सिटी? भू-अधिग्रहण का काम हुआ पूरा..

डेस्क : बिहार में प्रतिभाओं की कमी किसी भी क्षेत्र में नहीं है। शिक्षा हो, चिकित्सा हो या अभिनय सभी में श्रेष्ठ स्तर की प्रतिभा बिहार में देखने को मिलती है। लेकिन संभावना और मौके की कमी की वजह से अक्सर यह प्रतिभाएं बिहार छोड़कर बाहर पलायन कर जाती हैं। अभिनय के क्षेत्र में ऐसा खास देखा जाता है।लेकिन कुछ महीने पूर्व ही बिहार में यह फिल्म सिटी की घोषणा की गई थी। जिस से उम्मीद जगी कि बिहार की प्रतिभाओं को यहीं पर पहचान और सम्मान मिलेगा। उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राजगीर के नीमा गांव में ज़मीन अधिग्रहण का कार्य पूरा,जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस संबंध में ही राजवीर के नीमा गांव में जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सरकार की ओर से 20 एकड़ जमीन में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी की गई है। लेकिन राज्य सरकार ने अब तक नई फिल्म पॉलिसी नहीं बनाई है। लेकिन संभावना है कि फिल्म सिटी का कार्य पूरा होने से पहले से ही पहले ही पॉलिसी बना ली जाएगी। हालांकि फिल्म सिटी का निर्माण किसके नाम पर होगा, इसकी घोषणा नहीं हुई है। लंबे समय से इस फ़िल्म सिटी को सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनाए जाने की मांग हो रही है।

फ़िल्म सिटी को दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बनाए जाने की मांग लंबे समय से, बिहार के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जो कि 14 जून 2020 को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। जिनकी मृत्यु की वजह आज भी रहस्य बनी हुई है कि किस वजह से किन हालातों में इनकी मौत हुई होगी। इसी दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर प्रस्तावित फ़िल्म सिटी का नाम रखे जाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा चुका है तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी अपनी आवाज इस संबंध में उठाई थी।

हर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश होगी फिल्म सिटी : इस योजना के संबंध में कला संस्कृति एवं युवा संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बताया कि विभाग ने नई फिल्म पॉलिसी बनाने को लेकर विभाग की बैठक भी की है। बिहार के कलाकार जो बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं उनके साथ मिलकर नई फिल्म नीति के निर्माण की चर्चा की जाएगी।

फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर 142 करोड़ का खर्च आएगा। यहाँ स्टूडियो के अलावा होटल ,डोरमेट्री, आफिस एवम अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।राजगीर की फिल्म सिटी में सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।जिसमें आर्ट गैलरी, थिएटर एवम स्टूडियो, फैसिलिटी, प्रोजेक्टर, डिजिटल कैमरा, लाइव स्क्रीनिंग अरेंजमेंट एवं अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस फ़िल्म सिटी से ना सिर्फ एक्टिंग में करियर तलाशने वाले बिहारी युवाओं को मौका मिलेगा। साथ ही साथ बड़ी संख्या में बिहारी युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।