गर्व! बचपन में पिता ने खरीद दी थी साइकिल- आज बेटी उड़ाने लगी Aeroplane..

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली अंशिका ने आज पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंशिका अंशिका अब हवाई जहाज उड़ाएगी। जिले के मुशहरी प्रखंड के रोहुआ गांव को अंशिका धरती से असमान तक की सफर कर ली है। आज पूरा जिला गौरांवित है। आज 18 साल की अंशिका की कहानी को जानेंगे जो इतनी कम उम्र में ट्रेनी पायलेट बन गई है।

अंशिका के पिता अजय सिंह का कहना है कि उनकी बेटी अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी थी। उन्हें एनडीए पास करके देश सेवा के लिए जाना था। लेकिन जब एनडीए में सफलता नहीं मिली तो अंशिका ने कमर्शियल पायलट की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली में थ्योरी की पढ़ाई करने के बाद अंशिका का चयन ओडिशा के गति इंस्टीट्यूट में हो गया। अंशिका ने मंगलवार को ओडिशा में ट्रेनिंग के दौरान पहली उड़ान भरी।

पिता को बेटी के कामयाबी पर गर्व

अंशिका के पिता अजय सिंह का कहना है कि वह मध्यम वर्गीय परिवार से है। बेटी को विमान उड़ाते देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अगर अंशिका ने कमर्शियल पायलट की बजाय भारतीय वायुसेना का विमान उड़ाया होता तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। वह आगे बताते हैं कि अंशिका सिर्फ कमर्शियल पायलट बनकर रुकना नहीं चाहती, आगे अगर पायलट का चयन एनडीए में हो जाता है तो अंशिका देश की सेवा करना चाहती है।

अंशिका ने मीडिया को बताया कि वह फिलहाल ट्रेनी पायलट हैं। साल 2024 की शुरुआत तक वह कमर्शियल पायलट बन जाएंगी। अभी उनका फोकस अपनी ट्रेनिंग पर है। अंशिका का कहना है कि ट्रेनिंग अच्छे से पूरी करने के बाद वह एक सफल पायलट बनने की मुहिम में जुटी हैं।