यात्रियों को आकर्षित कर रहा दरभंगा एयरपोर्ट, पटना की उपेक्षा दरभंगा से टिकट में छूट मिलने से यात्री गदगद

डेस्क: बिहार के सीमांचल क्षेत्र का गौरव दरभंगा एयरपोर्ट बीते 1 वर्ष में सफलता की कई इबाबत अपने नाम की। वर्ष 2020 के 8 नवंबर से शुरू हुआ सफर नित्य नई सफलता अपने नाम कर रहा है। शुरूआती दौर में तीन फ्लाइटों के साथ शुरू हुआ सफर बढ़कर 18 फ्लाइटों की श्रृंखला बन चुका है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए शुरू हुई फ्लाइट की संख्या को यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़ा दिया गया। अब इन स्थानों के लिए दो फेरा लगाया जा रहा है।

Dharbhanga Airport

लेकिन इसी बीच इन दिनों यात्रियों को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू सहित अन्य महानगरों की हवाई यात्रा करना काफी लोकप्रिय हो रहा है। कारण यह है, की पटना की अपेक्षा यहां से किराये में कमी है। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है। कि यहां फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्रियों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है, जो पटना जाने से कतराने का मुख्य कारण है। दरभंगा एयरपोर्ट का राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर अवस्थित होना, इसकी बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। इससे उत्तर बिहार के डेढ़ दर्जन से अधिक जिले सीधे जुड़े हुए है।

Dharbhanga Airport

बता दे की इस दिनों हवाई किराये में बढ़ोत्तरी को लेकर भी यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री किराया में काफी यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। RCS स्कीम (रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम) के तहत दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए यात्रा करने वाले पहले कुछ यात्रियों को किराये में छूट दी जा रही है। बेस फेयर पर लोग अपना टिकट बुक करा पा रहे है। यह सुविधा पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को नहीं है।

बताते चलें की दरभंगा और आसपास के इलाके से पटना जाने के लिए लोगों को करीब पांच हजार रूपये अतिरिक्त वहन करने पड़ते है। वहीं, फ्लाइट पकड़ने के लिए निर्धारित समय से छह से सात घंटे अतिरिक्त समय लेकर जाना पड़ता है। लेकिन, दरभंगा से फ्लाइट पकड़ने के लिए लोगों को ना तो इतने पैसे खर्च करने पड़ते है, ना ही इतना समय लगता है। दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट का किराया पटना की अपेक्षा लोगों को सस्ता भी मिल जाता है। सो, यह यात्रियों की पसंद बनता जा रहा है।

दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरू का किराया: पटना एयरपोर्ट से बेंगलुरू का किराया:

1 दिसंबर 10933 8193
2 दिसंबर 8150 7511
3 दिसंबर 7626 7511
4 दिसंबर 6845 7511
5 दिसंबर 8364
9612

Comments are closed.