नये साल 2021 में भी लोग ठंड से ठिठुरेंगे बिहार में पारा होगा डाउन, ठंडी कम होने का नहीं दिख रहे हैं आसार

डेस्क : पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। ऐसे में जितने भी उत्तर के इलाके बाले शहर व राज्य हैं वह कंपकपाती ठंड से कपकपा रहे हैं। लोगों को सुबह और शाम के वक्त आग का सहारा लेकर अपनी गर्मी बनाए रखना पड़ रहा है। साथ ही लोग सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर कम और घरों में रजाई के अंदर ही दुबके नजर आते हैं। 22 दिसंबर से उत्तरी इलाकों में पड़ने वाली धूप की ऊष्मा तेज हो गई है जिसके कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन आने वाले 1 महीने के लिए वह खत्म हो जाएगी। बीते वर्षों में 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक ठंड से बिल्कुल भी राहत नहीं मिली थी।

लेकिन इस बार कुछ ना कुछ राहत देखने को जरूर मिल रही है। क्रिसमस के बाद से शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाता है ऐसे में आने वाले समय में हवाओं का असर भी तेज होने वाला है। ठण्ड को लेकर बिहार मौसम विभाग ने कहा है की कम से कम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे जाना तय है। लेकिन बीते गुरुवार को काफी अच्छी धुप खिली हुई थी और तापमान 12 डिग्री तक ही गया। ज्यादा से ज्यादा तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से हवा में नमी कम हो गई है और इसका एक कारण धुप का खिलना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है की पश्चिमी विभोक्ष 26 दिसंबर को दस्तक देगा। लेकिन यह अपना प्रभाव क्षेत्रीय इलाको तक नहीं पहुंचा पाएगा। जरूरी सूचना मौसम विभाग ने दी है और कहा है की उत्तरी क्षेत्रो में चक्रवाती तूफ़ान आ सकतें हैं यह चक्रवाती तूफ़ान का प्रकोप 28 दिसंबर तक बना रहेगा। वैज्ञानिकों का मानना है की आंशिक बादलों से मौसम पर प्रभाव पड़ सकता है। बिहार में सबसे ठंडा इलाका भागलपुर रहा है जिसने गया का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बेगूसराय में भी नहीं कम होगा ठंड का प्रकोप बेगूसराय में भी दिसम्बर ने अब तक लोगों को खूब थरथराया है। ठण्ड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हालांकि आने बाले नये साल में भी ठण्ड कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। बताते चलें कि इस ठंड में बेगूसराय जिले में भी न्यूनतम पारा कई दिनों तक 6 डिग्री तक बना रहा । बहरहाल अब न्यूनतम पारा में कुछ बढ़ोतरी हुई है। परंतु ठण्ड कम नहीं होने बाला है। दिन में थोड़ी धूप से राहत जरूर मिलती है। परंतु पछुआ हवा के झोंका ने ठंड बढोत्तरी पर तड़का लगा दिया है।