डेस्क: बिहार में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश कर रही है। खासकर, जब से उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बने हैं, तब से बिहार के विकास की गति में रफ्तार आई है, कई जिलों में नए नए उद्योग लगाए जा रहे हैं, तथा कई जिलों में उद्योग, फैक्ट्री, कारखाने (Industries In Bihar) खोलने को लेकर काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में बिहार के बेगूसराय और भोजपुर जिले में बड़ी फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोजपुर में इथेनॉल (Ethanol) और बेगूसराय के बरौनी में सॉफ्ट ड्रिंक (Softdrink) की फैक्ट्री लगाने के लिए 447 करोड़ के निवेश को मंजूरी मिल गयी है। वही राज्य सरकार बेगूसराय में सॉफ्ट ड्रिंक की फैक्ट्री खोलने बरौनी में सॉफ्ट ड्रिंक इकाई की स्थापना में 278 करोड़ 85 लाख रुपए की निजी पूंजी निवेश को स्वीकृति मिली है। और भोजपुर जिले में इथेनॉल और पशु चारे से संबंधित इकाई की स्थापना के लिए तकरीबन 168 करोड़ 42 लाख रुपए के निजी पूंजी निवेश को स्वीकृति दी गई है।
बता दे की यह फैक्ट्री लग जाने के बाद भोजपुर में प्रतिदिन 400 किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन हो सकेगा, साथ ही मवेशी चारा व पावर प्लांट भी बनेगा, वहीं बेगूसराय के बरौनी में हर साल 1 करोड़ 20 लाख पेटी सॉफ्ट ड्रिंक (soft drink), 94 लाख पेटी फ्रूट जूस और 86 करोड़ पेटी पेयजल तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बिहार में इथेनॉल फैक्ट्री लगाने की जिम्मेदारी सर्स बिहार डिस्टीलिटरिज एंड बॉटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, वहीं सॉफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री का काम मेसर्स वारुण बेवरेज लि. इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर को मिला है।
बरहाल, हो की यह दोनों उद्योग लग जाने से बिहार के विकास की गति में रफ्तार आएगी, अधिकारियों की मानें तो फरवरी-मार्च 2022 तक यह उद्योग का निर्माण हो जाएगा। इसमें करीब 2000 युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नौकरी मिलने की उम्मीद है। वही उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि बिहार में जल्द ही इथेनॉल का उत्पादन शुरू होगा और बिहार इथेनॉल का हब बनेगा, उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में इथेनॉल उत्पादन को लेकर बड़ी तादाद में निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं, 17 कंपनियां बिहार आ चुकी हैं, जल्द भूमि पूजन शुरू होगा, 3-4 प्लाट बनकर तैयार है।