Double Decker Cruise: पटना वासियों के के लिए अच्छी खबर है। अब पार्टी और मस्ती के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। शहर वाले नदी में पार्टी कर सकेंगे। जी हां.. डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार गंगा नदी में भ्रमण करने के लिए तैयार है। आगामी 3 फरवरी को डबल डेकर क्रूज़ का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि इस क्रूज का काफी इंतजार था, जिसे सेवा में लाए जाने पर शहर के लोगों को सुखद शाम बिताने का विकल्प मिलेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप पटना में क्रूज राइड का मजा लेना चाहते हैं तो यह सर्विस 3 फरवरी से शुरू हो जाएगी डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज अब गंगा नदी में राइड लेने के लिए तैयार है। यह क्रूज राजधानी पटना के गांधी घाट से रवाना होगा। इस क्रूज पर यात्रा करने के लिए एक वयस्क व्यक्ति को प्रति घंटे 300 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि 3 से 6 साल के बच्चे के लिए 200 रुपये प्रति घंटे और 6 से 12 साल के बच्चे के लिए 250 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इस राशि पर टैक्स भी लगेगा। यह अलग से महसूस नहीं होगा। क्रूज सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगा।
मालूम हो कि यह डबल डेकर क्रूज गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलेगा। वहीं अगर आप पूरे क्रूज को बुक करना चाहते हैं तो आपको पहले से बताना होगा कि आप गंगा नदी पर किस दिशा में यात्रा करना चाहते हैं। क्रूज के अंदर जन्मदिन समारोह, सगाई और अन्य पार्टियों का भी आयोजन किया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए एडवांस बुकिंग करानी होगी, तभी इसकी पूरी तैयारी क्रूज में हो सकेगी।
आपको बता दें कि शाम को 2 घंटे के लिए क्रूज बुक करने का चार्ज 25,000 रुपये प्लस टैक्स है। इसमें 40 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इससे अधिक पर्यटक होने पर प्रति पर्यटक 200 रुपये देने होंगे। शाम को 3 घंटे के लिए 35000 प्लस टैक्स। जबकि 4 घंटे के लिए आप 45000 रुपये प्लस टैक्स देकर और 5 घंटे के लिए 51000 रुपये प्लस टैक्स देकर यात्रा कर सकेंगे। अनुमति मिलने के बाद टूर पैकेज बनाया जाएगा। सुबह गंगा नदी में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को विशेष छूट दी जाएगी।