डेस्क : बिहार में एक बार फिर रिस्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जिसने एक बार फिर कानून को अंधा साबित कर दिया। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पुलिस केवल दर्शक दीर्घा की तरह इस सारी घटना को देखते रह गई। यह शादी को सफलतापूर्वक पुलिस स्टेशन के पास संपन्न किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह ठीक है लड़की के नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने इस शादी को किसी भी तरह से रोकने की कोशिश नहीं की और पुलिस ने इस शादी को बहुत आसानी से होने दिया। अपने आप में ही यह खबर शर्मसार करने वाला है।
आपको बता दें कि यह मामला रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के एक गांव का है, जहां एक युवक को अपने बहन से ही प्यार हो गया जब घर वालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने इस बात का कड़ा विरोध किया। जब घर वाले नहीं माने तो युवक अपनी बहन को लेकर भाग गया और कहीं और रहने लगा।
13 साल की लड़की को लेकर भाग गया युवक लॉक डाउन होने के कारण पूरी तरह से फस गया और पैसे खत्म होने के बाद इसकी समस्या बढ़ गई। जहां बाद में इसे अपने गांव लौटना पड़ा। जब यहां पहुंचने के बाद इसके परिवार वालों ने इनका विरोध किया तो यह लोग मदद मांगने थाना पहुंच गए। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात तो यह है कि पुलिस द्वारा इसका बिल्कुल भी विरोध नहीं किया गया। आपको बता दे कि जब यह लोग गांव से अपने घर आए तब दोनों को अलग अलग रखा गया जहां बाद में यह जानकारी प्राप्त हुई कि लड़की गर्भवती है जिसके बाद पुलिस ने इस रिश्ते को सहमति दे दी और दोनों परिवारों ने इनकी शादी करवा दी।