नीदरलैंड की दुल्हन को बिहारी दूल्हा से हुआ Love – हिन्दू रिवाज से रचा ली शादी..

न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया पर एक बिहारी लड़के का वीडियो और फोटोस काफी वायरल हो रहा है। यह लड़का अपने कोई टैलेंट या अन्य चीजों को लेकर नहीं बल्कि नीदरलैंड की एक लड़की के साथ हिंदू रीति रिवाज में शादी करने को लेकर वायरल हो रहा है। कपल नीदरलैंड में रहते हैं लेकिन हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करने के लिए इंडिया आए थे और यहां आ कर शादी की। फिलहाल दोनों हनीमून पर थाईलैंड गए हैं। जहां से अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। जिससे लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

कपल का नाम आदि और मायरा है। इन दोनों की पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। जब आदि ऑस्ट्रेलिया में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था और मायरा वहां घूमने के लिए आई थी। दोनों में एक ही स्थान पर रहने की वजह से पहचान हो गई। फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद साल 2020 में आदि नीदरलैंड मायरा के पास रहने आ गए। दोनों ने यहां एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जिस पर कई देशों को एक्सप्लोर करने वाली वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

आदि पटना के रहने वाले हैं। शादी करने के लिए जब वे बिहार लौटे तो मायरा को अपने पटना आवास पर लेकर गए। यहां इन दोनों की शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई। यह शादी चर्चा का विषय बना रहा। वहीं मायरा भी इस हिंदू रीति रिवाज में शादी को काफी इंजॉय करते नजर आ रही थी। शादी के बाद दोनों के फोटोस और वीडियो जमकर वायरल होने लगे। तस्वीरों में हिंदू परंपरा के साथ हुई शादी काफी सुंदर दिख रही है। फिलहाल दोनों शादी के बाद थाईलैंड हनीमून के लिए गए हैं।