बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नया अवतार

डेस्क : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर अपन्देय से कौन होगा जो वाकिफ नहीं होगा। वो सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि अपने बयानों को लेकर भी अक्सर छाए रहते है । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बिहार और बिहार पुलिस लगातार चर्चा में बनी हुई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने सबसे पहले पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज़ किया था। इसके बाद बिहार पुलिस मुंबई जांच करने के लिए भी गई।

इस दौरान कई तरह के विवाद भी सामने आये। विवाद के साथ-साथ एक नाम और सुर्खियों में आया। यह नाम है बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का। अब एक बार वह फिर चर्चा में है। इस बार कोई बयान इसकी वज़ह नहीं है। इस बार वह एक गानों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, गुप्तेश्वर पाडेंय एक गाने में नज़र आने वाले हैं। इस गाने में वह ना सिर्फ बतौर एक्टर नज़र आ रहे हैं, बल्कि गाना भी उन पर आधारित है। गुप्तेश्वर पांडेय लगातार सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। 1987 बैच के इस आईपीएस अधिरकारी के फेसबुक पर 7.7 लाख फॉलोवर्स हैं। वहीं, 2.5 लाख फॉलोवर्स ट्विटर पर भी हैं।

https://twitter.com/ItsDeepakThakur/status/1305171827329703939?s=20

यह गाना 20 सितंबर को रिलीज़ होने वाला है। खेर यह तो वक़्त ही बताएगा यह गाना लोगों को कितना पसंद आता है। गाने के बोले है- डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय हैं रॉबिनहुड बिहार के। इस गाने में गुप्तश्वेर पांडेय की छवि रॉबिनहुड की करने की कोशिश की गई है। वह काले चश्मा पहने कर एक दंबग छवि बनाते दिख रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=1&v=K66ZJHRr3F0&feature=emb_title

आपको बता दें, दीपक ठाकुर ने इसे ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस म्यूज़िक वीडियो में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे नज़र आएँगे. उनके इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- लगता है चुनाव लड़कर ही मानेंगे.