डेस्क : बिहार की सियासी फिर से गर्म होती दिख रही है, इस बार का मुद्दा कोई पार्टी कर तंज नहीं बल्कि.. किसी धर्म से जुड़ा हुआ है। दरअसल, बीजेपी विधायक (BJP MLA) हरी भूषण ठाकुर बच्चोल ने सीएम नीतीश मांग की है, की बिहार में भी हरियाणा के तर्ज पर खुले नवाज पर रोक लगनी चाहिए।
बीच सड़कों को जाम करके नमाज पढ़ना ये कैसी पूजा है BJP विधायक ने कहा “बिहार में खुले नमाज पढ़ने पर रोक लगनी चाहिए। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जो किया है, उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। आगे उन्होंने कहा की “महीने के हर शुक्रवार को सड़कों को जाम कर देना, सड़क पर नमाज पढ़ना, ये कैसी पूजा पद्धति है। अगर आस्था की बात है घर में या मस्जिद में नमाज पढ़ें। यह पूछने पर कि क्या इन सबसे माहौल खराब नहीं होगा। यह सब नहीं रोका गया तब माहौल खराब होगा। 75 वर्ष पहले भारत-पाकिस्तान का धर्म के आधार पर विभाजन हुआ। लेकिन मुद्दा आज भी वहीं का वहीं है। अब भी नहीं संभले तो हमारी संततियां माफ नहीं करेगी।
भारत को पाकिस्तान में बनाने की साजिश है अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा “सीएम नितीश माने न मानें लेकिन पूरी दुनियां इसे मान रही है। इस्लाम धर्मावलंबी किस तरह कर रहे हैं यह सब देख रहे हैं। इस्लामीकरण की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। भारत को पाकिस्तान बनाने की साजिश है। कई लोग ऐसे भी हैं जो भारत का खाकर पाकिस्तान का गुणगान करते हैं। बिहार में ही नहीं देखे वंदे मातरम गाने से परहेज है। वंदे मातरम में फल, हवा, हरियाली की वंदना है। लेकिन ये नहीं गाएंगे। यह कौन सी मानसिकता है। इसे समय रहते नहीं रोका गया तो देश को बड़ी हानि होगी। BJP विधायक ने फिर दुहराया कि देश के 99 फीसद मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे। ये कन्वर्टेड हैं। डीएनए टेस्ट (DNA TEST) करा लीजिए