बिहार के एक साईकल मैकेनिक की बेटी ‘बिहार क्रिकेट अंडर-19’ में हुई चयनित

डेस्क : आज के समय में महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपने मेहनत और साहस से दुनिया के साथ कदम मिलाकर चल रही है। ऐसे ही पटोरी की रेखा ने पूरे राज्य को गौरान्वित कर दिया है। रेखा कुमारी बिहार के अंडर- 19 महिला एक दिवसीय क्रिकेट टीम में बतौर बॉलर के तौर पर चयनित हुई है। राजधानी पटना में चयन शिविर लगाया गया था, जिसमे 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन के साथ रेखा ने स्थान बनाया। रेखा ने सफलता को कठिन परिश्रम और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर पाया है।

मालूम हो कि पटोरी प्रखंड के हसनपुर सूरत पंचायत के रहने वाले साइकिल मैकेनिक किशन शर्मा की होनहार बेटी ने पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। रेखा कुमारी पटोरी के ही एएनडी कॉलेज से इस वर्ष इंटर पास की है। प्राप्त जानकारी के मुताविक बिहार महिला अंडर-19 टीम के चयन के लिए 36 महिला खिलाड़ियों का चुना गया था। सभी खिलाड़ियों में रेखा कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ टीम में स्थान प्राप्त की। रेखा की क्रिकेट में यहां तक कि सफर की शुरुवात एएनडी कॉलेज के ग्राउंड से हुआ। वे अपनी पिता की निगरानी में यहां अभ्यास करती थी। उसके बाद अपने अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने अपने इलाके के प्रमुख क्रिकेट टीम की हिस्सा बानी।रेखा बाएं हाथ से गेंदबाजी करती हैं। बतादें कि इनके के चयन होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

बिउजियारपुर की नूतन बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट में हुई चयनित वहीं उजियारपुर प्रखंड की नूतन को भी बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम में चयन किया गया है। नूतन के अंडर-19 में चुने जाने पर सबने बधाई दी । उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के रहने पैक्स अध्यक्ष कपलेश्वर प्रसाद सिंह की पोती व दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी नूतन का चयन होने से उनकी माता- पिता सहित इलाके के लोगों में खुशी फैली है। मालूम हो कि नूतन सिंह समस्तीपुर के क्रिकेट एकेडमी पटेल मैदान से क्रिकेट सीखी है। इनका अगला मैच विशाखापत्तनम में है। जिसकी प्रैक्टिस में नूतन जोरशोर से जुटी है। नूतन सिंह ने अपनी प्रबल इच्छा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की बताई है।