बिहार से झारखंड जाना होगा और आसान,सोन नदी पर पंडुका पुल निर्माण का रास्ता साफ- सरकार ने किया राशि का आवंटन

डेस्क: बिहार और झारखंड यूपी के यूपीबीच अब सामाजिक और आर्थिक रिश्ते को और बेहतर करने के लिए प्रस्तावित पुल के निर्माण को मंजूरी तो मिल ही गई, इसके साथ ही अब पुल निर्माण निगम द्वारा संविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई, विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के नौहटा प्रखंड के पडुका के निकट सोन नदी पर 1 अरब 96 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण किए जाने को लेकर संविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्दी बिहार-झारखंड की दूरियां कम हो जाएगी।

बताते चलें कि केंद्र सरकार से राशि का आवंटन व कार्य की स्वीकृति भी मिल गई है। एकरारनामा से 24 माह के अंदर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाना है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी को 10 वर्षो तक इसके देखरेख व मरम्मत का कार्य करना है। संविदा में 26 कंपनियों ने भाग लिया है, जिसकी तकनीकी बीट अक्टूबर में ही खुल गई है। जांच में सभी कंपनी के दस्तावेज सही पाए गए है।

पुल निर्माण हो जाने से 120 KM की दूरी 20 KM में बदल जाएगी: बताते चलें कि यह पुल निर्माण हो जाने से झारखंड की दूरी महज कुछ किलोमीटर में पूरी हो सकेगी, झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार सहित कई जिलों में नौहट्टा व रोहतास प्रखंड के विभिन्न गांवों से बेटी-रोटी का संबंध है। पुल निर्माण को लेकर स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने लोकसभा में प्रश्न भी उठाया था। इसके अलावा पथ निर्माण एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पुल को इंटरस्टेट कनेक्टिविटी में जुड़वाने का भी कार्य किया था।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जाने में भी समय का बचत होगा: बता दे की पुल निर्माण के बाद नौहट्टा व रोहतास प्रखंड से झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार समेत अन्य जिलों की दूरी 100 KM कम हो जाएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जाने में भी समय व खर्च की बचत होगी। वर्तमान में इन जगहों पर जाने के लिए लोगों को डेहरी, औरंगाबाद होते हुए जाना पड़ता है, जिसकी दूरी 100 किलोमीटर अधिक हो जाती है।