मधुबनी में 405.66 करोड़ की लागत से होगा शानदार बराज का निर्माण, बाढ़ से मिलेगी मुक्ति..जानिए- क्या है खासियत

डेस्क: CM नीतीश ने मिथिलांचल वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात दे दी है, मिथिलांचल वासियों को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए एक नया शानदार बराज का तोहफा दे दिया। बता दे की मधुबनी जिले के कमला बलान नदी पर नए बराज का निर्माण कराया जाएगा। कमला बलान नदी पर बराज बन जाने से एक तरफ जहां बाढ़ से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं सूखे के दिनों में खेती के लिए किसानों को समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इसके साथ ही कमला बलान के बाएं और दाएं प्रतिबंधों पर 80 किलोमीटर (KM) लंबी सड़क चौड़ीकरण और पक्कीकरण का काम शुरू करवा कर मिथिलावासियों को एक और बड़ा तोहफा दिया, CM नीतीश के मिथिलांचल दौरे को लेकर यहां के लोगों में काफी उत्सुकता थी।

जानिए क्या है बराज की खासियत: बता दे की कमला बलान (Kamla River) नदी पर बनने वाले बिहार के तीसरे बराज और इसके दोनों तरफ हो रहे हैं सड़कों के पक्कीकरण से ना सिर्फ मधुबनी बल्कि दरभंगा जिले के वासियों को भी राहत मिलने वाली है, कमला बलान नदी पर बराज का निर्माण 405.66 करोड़ की लागत से होगा, इस बराज को मार्च 2023 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल, नदी का जल प्रवाह 290.2 मीटर (Miter) ही है, जो बराज निर्माण के बाद नदी में जल प्रवाह वाटर वे 550 मीटर हो जाएगा।

क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा: बता दें कि यह नया बराज बन जाने से मधुबनी दरभंगा के कई प्रखंड वासियों को बाढ़ से थोड़ी राहत मिलेगी। कमला बलान के बाएं और दाएं तटबंध के चौड़ीकरण और पक्कीकरण फेज-1 (Fage 1) के निर्माण से मधुबनी (Madhubanni) के साथ साथ-साथ दरभंगा (Darbhanga) के 12 लाख लोगों को को सीधा लाभ पहुंचेगा, यह पिपराघाट पुल से ठेंगहा पुल तक 80 KM लंबे तटबंध का पक्कीकरण होगा, जिसकी लागत 325.10 करोड़ रु होगी। इस निर्माण से 0.48 लाख हेक्टेयर भूमि और जन संपदा को बाढ़ से राहत मिलेगी।