बिहार में ठंड ने दी दस्तक, बढ़ी सुबह शाम में सिहरन, जानिए- क्‍या कह रहा है पटना मौसम विभाग

डेस्क: बिहार में मौसम (Bihar Ka Mausam) का मिजाज फिर से बदलने लगा है, मानसून की देर से हुई विदाई के बाद अब ठंड (Winter 2021) ने हल्की दस्तक दे दी है, बता दे की सूबे में तापमान काफी तेजी से गिर रहा है। पटना मौसम विभाग की माने तो शनिवार को राज्य में गोपालगंज सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जानकारी देते हुए पटना मौसम विभाग के संजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु से लेकर ओडिसा तक एक ट्रफ लाइन बन रही है। उसके कारण बिहार के आकाश में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। उसके बाद राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश इलाके का आकाश साफ हो जाएगा। हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।

सुबह-शाम ठंड को लेकर अलर्ट रहे: आगे उन्होंने संपूर्ण राज वासियों को ठंडे को लेकर सलाह दी है, कि सुबह-शाम मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहनें। रात में खुले में बाहर रहना नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही सुबह में धूप निकलने के उपरांत ही घरों से बाहर निकलना बेहतर होगा।