हाथीदह पहुंचे सीएम नीतीश ने सिमरिया सिक्स लेन पुल निर्माण को लेकर ली जानकारियां

डेस्क : बेगूसराय और पटना को जोरने बाले रेल सरक राजेन्द्र सेतु सिमरिया के समानान्तर बन रहे सिक्स लेन पुल आगामी दो साल में होने की तैयारी है। पुल निर्माण कार्य के प्रगति पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पैनी नजर जमाये हुए हैं। पुल 2022 तक मे बन जाने की उम्मीद है। जिसके बाद उत्तर बिहार के लोगों को बहुत ही फायदा होगा।

अब नीतीश कुमार ने इस पुल के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी लिए व अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट होते ही सियासतदान अब महलों से बाहर आने लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और संतरी हवाई दौरे प्रारम्भ हो गए हैं। शनिवार को सीएम नीतीश मोकामा के हाथीदह में गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट के पहले फेज का स्थल निरीक्षण किया।

बता दें कि उक्त प्रोजेक्ट से गया , बोधगया , राजगीर एवं नवादा के लोगों को गंगा का पानी पेयजल के रूप में मिल सकेगा। प्रोजेक्ट के लिए पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा । सीएम सहित जल संसाधन मंत्री व कई अधिकारियों ने हवाई निरीक्षण किया।