CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM और उनके सभी सहयोगियों ने सार्वजनिक की संपत्ति, नीतीश लखपति है वहीं बेटा करोड़ों का मालिक…

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के सभी मंत्रियों ने बीते गुरुवार देर रात अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जारी संपत्ति के अनुसार, उनके पास कैश के रूप में करीब 35 हजार रुपए हैं, जबकि उनके बेटे निशांत के पास मात्र 28 हजार से कुछ ज्यादा रुपए हैं। हालाकिं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से अधिक धनवान बेटे निशांत हैं। वहीं घोषित संपत्ति के अनुसार, कुछ मंत्रियों की पत्नी और बेटे उनसे अधिक धनवान हैं। वहीं कुछ ऐसे भी मंत्री हैं जो फिलहाल कर्जदार हैं। इसके अलावा अगर बात वर्ष 2018-2019 में नीतीश कुमार की संपत्ति की करे तो साल 2018 में नीतीश कुमार के पास ₹42500 नकद थे जो 2019 में घटकर ₹38,039 हो गई थी। वहीं, इस साल इसमें और कमी आई है। उनके पास कुल नकद 35 हजार के करीब है। नीतीश कुमार के पास दिल्ली में एक फ्लैट है।

वहीं CM नीतीश के पास 12 गाय और छह बछड़े हैं। इसके अलावा मुख्यय मंत्री नीतीश कुमार फोर्ड गाड़ी के भी मालिक है। जहां CM नीतीश कुमार लखपति है वहीं उनके मंत्रिमंडल में शामिल डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी अपनी संपत्ति जारी की है और वे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर के पास नकदी के रूप में 54000 तो पत्नी के पास ₹44000 हैं। वहीँ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर की पत्नि के पास तीन लाख के एलआईसी (LIC) का बीमा है। तार किशोर गाड़ी के शौकीन हैं।बोलोरो, टाटा इंडिगो, स्कॉर्पियो, टोयोटा की इनोवा गाड़ी रखते हैं। ज्वेलरी के नाम पर 50 ग्राम सोने है तो पत्नी के पास 400 ग्राम सोने है। कृषि योग्य जमीन भी इनके पास है 1 एकड़ है।

वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के दूसरी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पास नकद के रूप में ₹48504 हैं। इनके पास एलआईसी से लेकर कई निजी कंपनियों के बीमा हैं। लगभग 8 लाख रुपए के बीमा पॉलिसी लिए हुए हैं। रेणु देवी 9 लाख रुपए कर्ज में डूबी हुई हैं। इनके पास स्कॉर्पियो गाड़ी है। आधा किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात रखते हैं। रेणु देवी पिस्टल और राइफल भी रखती हैं।इनके पास बेतिया से लेकर पटना तक जमीन जमीन है। वहीं उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पास राजधानी पटना में 3 आलीशान घर भी है।