भतीजे Tejaswi Yadav से भी गरीब हैं CM Nitish, बैंक अकाउंट है मात्रा इतने रुपए..

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने चल-अचल समेत अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश के घोषणापत्र (CM Nitish Declares His Assets) के अनुसार, उनके पास कुल 28135 रुपये कैश है। वहीं मुख्यमंत्री के बैंक खाते में भी अधिक राशि नहीं है। SBI पटना सेक्रेटेरिएट में 25414 रुपये, SBI पार्लियामेंट्री हाउस दिल्ली में 3243 रुपये और PNB बोरिंग रोड में कुल 23199 रुपये हैं।

गाड़िया कितनी है?

इसके बाद अगर बात की जाए एक एकोस्पोर्ट्स चार पहिया है, बिहार के मुख्यमंत्री के पास 2 सोने की अंगूठी भी हैं साथ ही घरेलू समान भी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा के मुताबिक उनकी चल संपत्ति 16,68,869 रुपये तक है

वहीं अगर मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति की बात की जाए तो मुख्यमंत्री नीतीश के पास अचल संपत्ति के रूप रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका ( नई दिल्ली ) में है। जिसकी वर्तमान कीमत ₹58,50,000 है। वहीं अगर अचल संपत्ति की बात की जाए तो मुख्यमंत्री नीतीश के पास अचल संपत्ति के रूप रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका ( नई दिल्ली ) में स्तिथ है। जिसकी वर्तमान कीमत ₹58,50,000 है।

आपको बता दें कि साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरी कैबिनेट अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करती है। यही कारण है कि वर्ष 2022 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी साझा किया है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री ने अपने बेटे निशांत की संपत्ति का ब्योरा साझा नहीं किया हुआ है। साल 2021 तक उन्होंने अपने बेटे की संपत्ति का भी उल्लेख किया करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक भी नहीं किया है।