पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का सीएम ने किया शिलान्यास… 422 करोड़ की लागत से होगा निर्माण -गांधी मैदान से ….

न्यूज डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शनिवार को पटना में डबल ट्रैक फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। यह पटना का प्रथम तो बिहार का दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर में गिना जाएगा। कारगिल चौक के पास अशोक राजपथ पर बनेगा। सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जाना जाना है। इस डबल ट्रैक फ्लाईओवर शिलान्यास हो गया, शीघ्र ही इस पर कार्य भी शुरू हो जाएगा। तीन वर्ष के अंदर फ्लाई ओवर बना के तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया है।

बतादें कि इसके बन जाने से अशोक राज पथ पर लगने वाली जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डबल डेकर फ्लाईओवर के पहले तल्ले पर आने की व्यवस्था की जाएगी, वहीं दूसरे तल्ले पर जाने की व्यवस्था होगी। मालूम हो कि कारगिल चौक से साइंस कॉलेज के तरफ दूसरे तल्ले से वाहन, लोग जा पाएंगे जबकि साइंस कॉलेज से कारगिल चौक की ओर आने के लिए पहले तल्ले का इस्तेमाल करना होगा। इस आधुनिक फ्लाईओवर में 3 जंक्शन भी बनाए जाना ह।

यह फ्लाईओ कारगिल चौक पीएमसीएच कृष्णा घाट एनआईटी लॉ कॉलेज और महेंद्रू को आपस में जोड़ेगी। फ्लाई ओवर के निर्माण में जगह के हिसाब से सिंगल बीयर और पोर्टल फ्रेम का प्रावधान किया गया है। वहीं फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड भी बनाया जाना है। इस डबल ट्रैक फ्लाईओवर के अलावा नीचे सड़क पर भी चलने वाली गाड़ियों की आवाजाही आराम से हो सकेगी। साथ ही पीएमसीएच आने-जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

मालूम हो कि निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ परियोजना को भी अशोक राजपथ के इस डबल ट्रैक फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। इसके तैयार होने पर गायघाट पटना सिटी और कच्ची दरगाह तक जेपी गंगा पथ के माध्यम से गाड़ियों का परिचालन काफी सुगम हो जाएगा। इस परियोजना की लागत करीब 422 करोड़ रुपए है। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद व रेणु देवी के अलावा सड़क निर्माण मंत्री भी मौजूद रहें।