महागठबंधन सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, 31 मंत्रियों ने ली शपथ-ये रही पूरी लिस्ट

नई गठित नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की दूसरी पारी का आज कैबिनेट विस्तार सफलता पूर्वक हो गया है। आज जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 विधायक और एमएलसी ने मंत्री पद की शपथ ली। सभी नेताओं को राज्यपाल फागू चौहान ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। हालांकि अटकलों के बीच शपथ ग्रहण समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सम्मिलित नहीं हुए।

महागठबंधन 2.0 में सबसे ज्यादा राजद के मंत्रियों ने शपथ ली। आपको बता दें राजद की ओर से 16 नेता मंत्री बने, जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है। हालांकि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा इसका बंटवारा आज होना चाहिए।

हालांकि अभी महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार होने के बाद नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होना है। खबर है कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दोनों ही आज शाम तक मंत्रियों को उनके विभाग बांट देंगे।

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित राजभवन में 52 मिनट तक चला। एक साथ 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। आज के समारोह में कुल 31 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को राज्यपाल फागू चौहान ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

JDU कोटे के मंत्री

  1. विजय चौधरी – सरायरंजन – भूमिहार
  2. विजेंद्र यादव – सुपौल – यादव
  3. अशोक चौधरी – MLC – पासी
  4. श्रवण कुमार – नालन्दा – कुर्मी
  5. संजय झा – MLC – ब्राह्मण
  6. लेसी सिंह – धमदाहा – राजपूत
  7. जमा खान – चैनपुर – मुस्लिम
  8. जयंत राज- अमरपुर – कुशवाहा
  9. सुनील कुमार- भोरे – चमार
  10. मदन सहनी – बहादुरपुर – मछुआरा
  11. शिला मंडल – फुलपरास- धानुक
  12. सुमित कुमार सिंह – चकाई- राजपूत(निर्दलीय)

RJD कोटे के मंत्री

  1. तेजस्वी यादव- राघोपुर – यादव
  2. तेजप्रताप यादव- हसनपुर – यादव
  3. आलोक मेहता- उजियारपुर- कुशवाहा
  4. अनिता देवी- नोखा
  5. कुमार सर्वजीत- बोधगया – चमार
  6. समीर कुमार महासेठ – मधुबनी
  7. मो शाहनवाज -जोकीहाट- मुस्लिम
  8. चंद्रशेखर- मधेपुरा- यादव
  9. रामानंद यादव- फतुहा- यादव
  10. सुरेंद्र यादव- बेलागंज- यादव
  11. कार्तिक सिंह – MLC – भूमिहार
  12. इसराइल मंसूरी- कांटी- मुस्लिम
  13. शमीम अहमद-नरकटिया- मुस्लिम
  14. सुरेंद्र राम- गरखा- चमार
  15. सुधाकर सिंह- रामगढ़ – राजपूत
  16. कांग्रेस कोटे के मंत्री
  17. मुरारी गौतम – चेनारी – दलित
  18. आफाक अहमद – कस्बा- मुस्लिम

हम के मंत्री

संतोष कुमार सुमन – MLC – मांझी