नीतीश के चाल से भाजपा राजद सब हैरान, लव-कुश समीकरण से बिहार में मंत्री बनेंगे उपेंद्र कुशवाहा..

डेस्क : नीतीश कुमार आजकल बिहार में अपनी चाल से विरोधी राजद के साथ साथ साथी भाजपा को भी चौकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिहार में कम सीटे जीतकर विपक्ष के निशाने पे आए नीतीश दिन प्रतिदिन अपनी ताकत बढ़ाने के लिए राज्य के कई बड़े नेताओं को अपने पाले में लाने के लिए लगे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं मंत्री- ताजा घटनाक्रम से बिहार के राजनैतिक गलियारों में ये बात चल रही है कि शायद उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में शामिल होके नीतीश सरकार में मंत्री बन सकते हैं। दरअसल रविवार रात रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद वे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कैबिनेट के ताजा विस्तार में मंत्री बन सकते हैं।

लव-कुश समीकरण होगा मजबूत- उपेंद्र कुशवाहा के एक बार फिर से नीतीश कुमार के साथ आने पे बिहार में लव कुश समीकरण और मजबूत होगा। बिहार में कुशवाहा और कुर्मी वोटरों के एक साथ आने पे जदयू को काफी मजबूती मिलती है। नीतीश कुमार ने कुर्मी और कुशवाहा वोटरों को एक साथ लाने के लिए गांधी मैदान में एक बड़ी रैली की थी और इसे लव कुश समीकरण का नाम दिया था।