बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर छिड़ी बहस! BJP नेता ने कहा- ‘तेजस्वी यादव बेशर्म हैं’,..

2 Min Read

Bihar Smart Miter : बिहार के सियासी गलियारों में अभी बिजली के स्मार्ट मीटर का मुद्दा गरम आया हुआ है! नेता प्रतिपक्ष व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना है कि यह स्मार्ट मीटर गरीब जनता को लूट रही है। उनका यह भी कहना है कि बिहार में स्मार्ट मीटर नहीं है बल्कि स्मार्ट बिजली चाहिए। इसी बात को लेकर राजद और एनडीए के कार्यकर्ता आपस में बयान बाजी कर रहे हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के हर पहलू को समझते है वे अनुभवी व्यक्ति हैं। उनके सत्ता में रहने के दौरान स्मार्ट मीटर का अभियान तेजी से चला था उस समय क्यों चुप थे? वहीं, BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि “ये सब बेशर्म लोग हैं। जब सत्ता में थे तो उस समय स्मार्ट मीटर नजर नहीं आया था। अब सत्ता में नहीं है तो सब कुछ भूल गए।

वही, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह का कहना है कि “बिहार में बिजली चोरी रोकने के लिए यह स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है.. जिस तरह मोबाइल में रिचार्ज कर बात करते हैं ठीक उसी प्रकार स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करके बिजली जलाने में क्या दिक्कत है? अगर, इसमें कोई कमी है तो उसे रिपोर्ट करना प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी है। सरकार उस मुद्दे को गंभीरता से स्वीकार करेगी और सुधारेगी, लेकिन केवल आरोप लगाना सही नहीं है।

वही, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर लिखने करने के अलावे क्या करते हैं? तेजस्वी को बिहार के गरीब जनता की कोई चिंता नहीं है..न ही वे यहां के मुद्दों को समझते हैं। विकास के नाम से ही उन्हें चिढ़ होती है। जब केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लिए 60 हजार करोड़ दिए तो ये लोग आगबबूला हो गए थे। बहिष्कार कर दिया था।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version