गर्व! बिहार के बेटे ब्रिटेन में किया कमाल – PM ऋषि सुनक की कोर कमेटी में हुए शामिल..

डेस्क : एक बार फिर से बिहार के लाल ने विदेश में अपना झंडा गाड़ दिया है। आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश PM ऋषि सुनक की कोर टीम में सीवान के प्रज्वल पांडेय भी शामिल हैं। वे अपने माता- पिता के साथ करीब एक दशक से ब्रिटेन में रहते हैं। प्रज्वल पांडेय के दादा जी नौकरी के चलते झारखंड में रहते हैं। वही, प्रज्वल को ब्रिटेन के PM की टीम में शामिल किए होने से बिहार के लोगों में खुशी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋषि सुनक PM पद के लिए जब चुनाव में उतरे तो प्रज्वल को उनकी पार्टी की ओर से मुख्य अभियान टीम में शामिल किया गया। प्रज्वल 2019 में महज 16 साल की उम्र में ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। इससे पहले प्रज्वल 2019 में UK यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए। वे युवा संसद सदस्य के रूप में ब्रिटिश संसद में पहली बार भाषण भी दिए।

वही, प्रज्वल के परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। वह 2021 में हार्वर्ड इंटरनेशनल इकोनॉमिक कांटेस्ट के विजेता भी रहे हैं। प्रज्वल 2019 में UK यूथ पार्लियामेंट के लिए भी रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल किए थे। प्रज्वल ऋषि सुनक की टीम के कम्युनिकेशन एंड आउट रीच डिवीजन में कार्यरत रहे हैं।