डेस्क : बिहार का नाम इन दिनों चारों ओर गौरव से लिया जा रहा है। और लिया भी क्यों जाएं हर एक संस्था में बिहार वाले सबसे आगे है। इसी कड़ी में बिहार की एक बेटी ने अपने हुनर का लोहा मनवा दिया है। दरअसल राज्य के भागलपुर की शेफालिका को अमेरिकी कंपनी अमेजन ने काफी भारी-भरखम 1.10 करोड़ रुपये के पैकेज देकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर पद पर नियुक्त की है। वे अमेरिका स्थित अमेजन कार्यालय में पद भार भी संभाल ली है।
बचपन से ही कंप्यूटर पर था फोकस
इतनी बड़ी सफलता ऐसे ही नहीं मिल गई, इस कामयाबी के लिये उन्होंने कड़ी मेहनत और धर्य से हांसिल की है। शेफालिका बताती हैं कि बचपन से ही उन्हें कंप्यूटर से बेहद जजुराव रहा है। आठवीं क्लास में थीं तब से ही कंप्यूटर को लेकर गंभीर हो गई थी। शेफालिका बताती हैं कि उनकी 12वीं तक की पढ़ाई भागलपुर से ही हुई है।
रुचि के अनुसार ही विषय चुने
शेफालिका ने दुर्गापुर से कंप्यूटर शिक्षा में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। उसके बाद चेन्नई स्थित कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री की तैयारी करने लगी। पढ़ाई के दौरान ही वे एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी करने लगी। तैयारी जोरों से चलता रहा। और चलता भी क्यों ना इस विषय मे उनका रुचि शुरू से ही था। तत्पश्चात अमेरिका के एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के इंटरव्यू में हिस्सा लिया और उनका नामांकन भी हो गया। यहां कंप्यूटर की मास्टर डिग्री हासिल की। शेफालिका के ज्ञान के आधार पर अमेजन कंपनी में कैंपस में ही उनका सेलेक्शन हो गया। अमेज़न में नौकरी मिलते ही शेफालिका के परिवार सहित पूरे भागलपुर में खुशी की लहर है।