Bihar में 2024 तक अमेरिका की तरह होगी सड़कें – Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान..

डेस्क : वर्ष 2024 तक बिहार की सड़कें अमेरिका की तरह बन जाएंगी। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा दावा है। नितिन गडकरी के मुताबिक अगले 2 सालों के भीतर बिहार में 13 नए एक्सप्रेसवे का जाल भी बिछाया जाएगा। इसका काम जोरों शोरों पर चल रहा है। आइये देखते हैं कि राज्य के किन-किन जिलों को एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बक्सर और रोहतास जिले में विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2024 खत्म होने तक बिहार में 3 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे हो जाएंगे। 1 लाख 10 हजार करोड़ की लागत से केंद्र सरकार राज्य में नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है। 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से 1828 Km लंबे नेशनल हाइवे का DPR बन रहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले 1300 Km की सड़कें 2022-23 में पूरे हो जाएंगे। बिहार में बहुत बड़ी-बड़ी नदियां भी हैं। लोगों को आवागमन में तकलीफें भी होती हैं। विभिन्न शहरों की दूरियां कम करने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से कुल 15 पुल बनाए जा रहे हैं। 9 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 बायपास का भी निर्माण किया जा रहा है।