अगले तीन दिनों तक बारिश और ऊमस झेलेगा बिहार, इन जिलों में रहेगा सबसे अधिक असर

न्यूज डेस्क : बिहार में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ता दिख रहा है। हालांकि, अभी भी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। बता दे बिहार में अब धीरे-धीरे उमस स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का केंद्र बन रहा है।

इसकी वजह से समूचे प्रदेश में सामान्य से काफी अधिक हो जायेगी। इसी दौरान प्रदेश में कई स्थानों में धूप भी तेज निकलेगी। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसी बीच कई स्थानों पर सामान्य से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। यह ट्रेंड फिलहाल बना रहेगा। प्रदेश में अब तक 480 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य से केवल 57 फीसदी अधिक है।

उत्तर बिहार कि इन जिलों में अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश के आसार: पटना मौसम विभाग की माने तो उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी होने के आसार है। इस दौरान हवा भी चल सकती है। बता दें कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार है. इस बीच तापमान में वृद्धि हो सकती है।