न्यूज डेस्क : मिथिलावासियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि अब जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी विमान उपलब्ध हो सकेगी। आज यानी बुधवार 21 जुलाई से स्पाइस जेट एयरलाइंस यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लगातार दरभंगा एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी जुड़ रही है। साथ ही फ्लाइटों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। बेंगलुरु फ्लाइट के लिए बुकिंग चालू हो गयी है। यात्रियों को यात्रा के लिए 4019 रुपये देने होंगे। बता दे की विमान यात्रियों को भाया अहमदाबाद यह यात्रा करनी होगी। बता दें कि पूर्व से स्पाइस जेट दरभंगा- बंगलोर के बीच दो सीधी विमान सेवा का संचालन कर रहा है।
जानिए, फ्लाइटों का समय सारणी –बताते चलें कि यह विमान दरभंगा से बेंगलुरु यात्रा करने में कुल चार घंटा 50 मिनट का वक्त लगेगा। विमान संख्या एसजी 391 सुबह 06.10 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिये प्रस्थान करेगा। वही एक घंटा 50 मिनट के बाद सुबह आठ बजे जहाज अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। दरभंगा आने वाले यात्रियों को 30 मिनट तक अहमदाबाद हवाई अड्डा पर इंतजार करना पड़ेगा। फ्लाइट संख्या एसजी 391 सुबह 08.30 बजे दरभंगा के लिये टेक ऑफ करेगा। ढ़ाई घंटा के बाद सुबह 11 बजे विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर लैंड करेगा।