बिहार पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी ज़ोरो पर 1 फरवरी तक मतदाता सूची में होगा संशोधन जानें सब कुछ

डेस्क : इस बार बिहार में पंचायत चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जायेगा। ऐसा बिहार में पहली बार हो रहा है। वहीँ बीते राज्यों में ईवीएम मशीन द्वारा पंचायत के चुनाव कई दफे किये जा चुके हैं जैसे राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश। आने वाले समय में भी ईवीएम मशीन का प्रयोग होता नजर आएगा। राज्य सरकार की अनुमति द्वारा जगह जगह पोस्ट भी तैयार की जाएगी जहां वोटिंग होगी। यह बात राज्य चुनाव आयोग द्वारा कही गई है। इन आधुनिक मशीन को इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड से लिया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं की सभी जिलों में 19 जनवरी से 01 फरवरी के अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित की जाए। इन तिथियों के भीतर जो भी नाम जोड़ने और हटाने हैं उनको पूरा कर लेना है। किसी भी रूप में देरी नहीं स्वीकारी जाएगी। उम्मीदवार का नाम उम्र और लिंग जो कुछ भी है उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। चुनाव की तारिख धीरे धीरे नजदीक आ रही है।

आयोग ने प्रपत्र जारी किया है जिसमें साफ़ कहा गया है की प्रपत्र ‘घ’ में उम्र से संबंधी कागजात जमा किए जाएंगे और प्रपत्र ‘ग’ में मतदाता सूची में चिन्हित की गई जानकारी में संशोधन किया जाएगा। आयोग द्वारा प्रपत्र ‘ख’ भी शामिल किया गया है जिसमें मृत्यु का कारण, रहने की जगह बदलने का कारण, पंजीकृत पता पर सामान्य रूप से रहने का कारण जैसी जानकारी दे सकते हैं। आयोग ने साफ़ किया है की वह 15000 ईवीएम मशीन खरीदेगा। प्रत्येक चरण के सामान्य मत के बाद गिनती की जाएगी। यह चुनाव 8 या 9 चरणों में पूरे हो जायेंगे लेकिन इससे पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा की वह सुरक्षा बंदोबस्त परिपक्व है की नहीं।