ट्रफ लाइन से गुजर रही है बिहार, इन जिलों में गिर सकती है बिजली, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

न्यूज़ डेस्क : बिहार में इन दिनों मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बता दें की प्रदेश में 11 जून के बाद से ही लगातार बारिश जारी है। इसी बीच राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा शुरू हो गया है। पटना मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक पूरे बिहार में मानसून की सक्रियता बनी रहने की पूर्वानुमान जारी किया है।

दरअसल, बिहार के उत्तर-पश्चिम इलाके से ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं उसी इलाके में चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। लिहाजा उत्तरी-पश्चिमी बिहार में अच्छी बारिश और शेष प्रदेश में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।‌ IMD के अनुसार प्रदेश में अभी तक 270 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य की तुलना में 171 फीसदी अधिक है। इसी बीच विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ठनका के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राज्य के चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सुपौल, अररिया आदि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बिहार में अब पछिया और पुरवैया हवा का दौर शुरू हो गया है। जो की पुरे जून माह तक यह दोनों हवाएं चलती रहेंगी। इससे बढ़े हुए तापमान के साथ आंधी पानी की आशंकाएं बनी रहेंगी। हालांकि बिहार में बारिश के बाद तापमान में बहुत कमी आई है।