बिहार सरकार देगी प्रवासियों को रोजगार,तैयारी शुरू

डेस्क : प्रवासी कामगारों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार प्रवासियों को रोजगार देने में प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में इन कामगारों के मोबाईल पर रोजगार संबंधी मैसेज पहुचेगें। इन मैसेज के जरिए अपने योग्यता अनुसार वो जान सकेगें कि उनके लिए कौन सा रोजगार सही रहेगा। इसके लिए एनआईसी द्वारा एक नया मोबाईल ऐप तैयार किया जा रहा है। जो कि श्रमिकों के लिए काफी फायदेमंद होगा।बता दें कि सरकार प्रवासी कामगारों को यहीं रोकने के लिए काफी प्रयास कर रही है।

श्रमिकों के बिहार आते ही उन्हें क्वारंटाइन करने के साथ उनकी स्किल मैपिंग भी की जा रही है। इस मैपिंग के आधार पर हर कामगार का पूरा डेटा तैयार किया जा रहा है। जैसे, वो कहां से आया है, किस सेक्टर में काम करता था,कितने साल का अनुभव है आदि।साथ ही श्रमिकों से यह भी पूछा जा रहा है कि वो नौकरी करना चाहते हैं या फिर अपना व्यवसाय करना चाहते हैं।

  1. एनआईसी बना रही है एक नया एप
  2. स्किल के आधार पर मिलेगा काम
  3. नियोक्ताओं और श्रमिकों दोनों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार, सरकार श्रम साधन पोर्टल के जरिये नियोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर रही है। इस पोर्टल पर सभी नियाक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ रिक्तियों की सूची डालनी भी शुरू कर दी है। एनआईसी द्वारा तैयार किये जा रहे एप से नियाक्ताओं और कामगरों दोनों को फायदा होगा। कामगारों को अपने क्षमता के अनुसार काम मिल जायेगा और नियाक्ता को भी अपनी जरूरत के