बड़ी खबर : किसानों को खेत में पराली जलाना पड़ सकता है महंगा, निबंधन रद्द होने के साथ दर्ज होगी FIR

पटना : खेत में फसल के अवशेष जलाने बाले किसानों के लिये अब बिहार में भी नियम सख्त हो रहे हैं। प्रदेश में इसका सख्ती दिखना शुरू हो गया है, आपको बता दें खेत में पराली जलाने पर पकड़े गये 27 किसानों के ऊपर कृषि विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने की प्रकिया किये जाने की बात कही गयी है। मामला बिहार के बक्सर जिले का है। जहां खेत में पराली (फसल के अवशेष) जलाए जाने के मामले में 27 किसानों का कृषि विभाग में निबंधन समाप्त कर दिया गया है। साथ ही साथ अगले तीन साल तक उक्त किसानों को सरकार के किसी भी स्कीम के लाभ लेने से वंचित कर दिया गया है।

आपको बताते चलें कि फसल के बचे हुए अवशेष को खेत मे जलाने से खेत के बंजर होने की खतरा बन जाती है। हालांकि प्रदेश में इसपर प्रतिबंध बहुत पहले से लगा हुआ है, लेकिन कृषि विभाग के पदाधिकारियों की सुस्ती से इसपर प्रभावकारी अमल नहीं होता है, लेकिन बक्सर जिले के इस बड़ी कारवाई से प्रदेश भर के किसानों में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।