बुलेट पे जीजा..और ले ला पोदिना..गाना बजाने को लेकर भिड़ गये बाराती-शराती, दूल्हे राजा को भी नहीं बख्शा!

डेस्क : बिहार में इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो चुका है। वही, कोविड के घटते मामले के चलते शादी में हल्की ढीली के बाद लोगों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच बिहार के शेखपुरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। जिसे जानकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

हुआ यूं कि जिले के शेखोपुर सराय प्रखंड के बरबीघा थाना अंतर्गत वेलाव गांव में बड़े धूमधाम से एक शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच DJ की धुन पर नाचने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बारातियों और शरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। वही, इस मारपीट में दूल्हे सहित दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बाद में सभी को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि भोजपुरी गाने बजाने को लेकर यह बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, डीजे पर बज रहे गानों पर बाराती और शराती के लोग ठुमके लगा रहे थे तभी एक पक्ष ने भोजपुरी गाना ‘बुलेट पे जीजा’ गाना बजाने को कहा जबकि दूसरा पक्ष ‘ले ला पोदिना’ गाना बजाने की जिद्द करने लगा। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला बढ़ता ही चला गया, अंत में नौबत मारपीट तक चली आई। अब आपको इंटरेस्टिंग की बात बताते हैं।

इस मारपीट के दौरान दूल्हा अपने बहनोई को बचाने के चक्कर में खुद भी पीट गये। दूल्हे को ऐसा पीटा कि वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब दूल्हे राजा को होश आया तब किसी तरह उसे शादी के लिए राजी कराया गया। इससे पहले वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ लेकिन समाजसेवियों की पहल पर मंदिर में शादी संपन्न कराई गई।