बिहार में बनेगा एक और शानदार डिजिटल म्यूजियम, नीतीश सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, जानें – कहां बनेगा..

न्यूज डेस्क : हाल ही में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही एक डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में बुक लाइब्रेरी सहित बिहार विधानसभा के सभी डाक्यूमेंट और वर्तमान की जानकारियों को डिजिटल किया जाएगा। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को डिजिटल विधानसभा के 100 साल का इतिहास जानने का मौका मिलेगा। बताते चलें कि JDU ने इस विषय में पूरी जानकारी अपने Koo ऑफिशियल हैंडल पर दी है। पार्टी ने बताय कि इस म्यूजियम के माध्यम से लोग विधानसभा के 100 साल का इतिहास जान सकेंगे।

इन लोगों को होगा फायदा: बता दें की यह महत्वपूर्ण फैसला बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के मद्देनजर लिया गया है। यह म्यूजियम बन जाने से लोगों को यहां की लाइब्रेरी में जाकर जानकारी लेने और ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने का मौका मिलेगा। लाइब्रेरी समेत बिहार विधानसभा के तमाम डाक्टयूमेंट को डिजिटल किया जाएगा। इसके दो फायदे होंगे। एक तो सभी ऐतिहासिक तथ्य सुरक्षित हो जाएंगे, दूसरा इन्हें डिजिटल माध्यम से इसे देखा और पढ़ा जा सकेगा।