बिहार के लाल ने किया कमाल – Amazon ने दिया पूरे 1.08 करोड़ का पैकेज, खुशी से पिता के छलक आएं आंसू..

न्यूज़ डेस्क : बिहार के अभिषेक कुमार ने यह साबित कर दिखाया कि मेहनत से कुछ भी हांसिल किया जा सकता है। झाझा निवासी अभिषेक कुमार को अमेजन कंपनी ने 1 करोड़ 8 लाख का पैकेज दिया है। एनआईटी पटना (NIT Patna) के छात्र अभिषेक को पढ़ाई के प्रति ईमानदार होना इस मौक़ाम तक लाया है।

अर्थिक रूप से कमजोर अभिषेक के परिवार को यह सब सपनों जैसा प्रतीत हो रहा है। इतनी बड़ी कामयाबी से सभी फुले नही समा रहे हैं। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव व माता मंजू देवी है। अभिषेक के पिता कहते हैं कि ये हमेशा से पढ़ाई के प्रति ईमानदार रहा है। इसकी इच्छा कुछ बेहतर करने की रहती थी। उन्होंने कहा 2015 में 10वीं की पढ़ाई झाझा से ही पूरी की। मेट्रिक में अभिषेक को 91.8 मिला। जिसके बाद वे पटना से 12वीं किये।

NIT पटना तक का सफर : अभिषेक कुमार शुरू से ही मेहनती रहे है। 2017 में 12वीं करने के बाद कोटा चले गए वहां जम के पढ़ा और मात्र एक साल में यानी 2018 में एनआईटी पटना दाखिला मिल गया। फिर क्या मेहनत और लगन के बल पर इस कामयाबी की ओर बढ़ते गए। अब 4 साल इंजीनियरिंग में अपने आप को तपाने के बाद अब जर्मनी की कंपनी अमेजन में 1 करोड़ 8 लाख के पैकेज के साथ कार्यरत होंगे।

ऑनलाइन इंटरव्यू में हुआ चयन : 13 अप्रैल को अभिषेक कुमार का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। इस इंटरव्यू में चुने जाने के बाद आब अभिषेक अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर रूप में कार्य करेंगे। अभिषेक की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी लेकिन उनके रिश्तेदारों ने मदद की। पिता इंद्रदेव यादव कहते हैं अभिषेक को प्रेरित करने से लेकर आर्थिक मदद करने तक मेरे बड़े भाई सौदागर यादव, संबंधी संजीव कुमार यादव का काफी योगदान है।