बिहार में मानसून सक्रिय : प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों का अलर्ट जारी, बनी बाढ़ की स्थिति

न्यूज डेस्क : करीब 10 जून से हो रहे लगातार बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई और बिहार के उत्तर और दक्षिण पूर्व भाग में भारी वर्षा हुई।

आगामी 38 – 40 घंटे तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश बज्रपात आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि 24 जून तक अभी मौसम में ज्यादा फेरबदल होने की संभावना नहीं है। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी मौसम विभाग के जारी अलर्ट के मुताबिक 21 जून को सबसे ज्यादा खतरा रहेगा। बारिश और व्रजपात की संभावना है। साथी साथ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में और अलग-अलग जिलों में 24 जून तक बादल छाए रहेंगे बारिश होती रहेगी। एक दो जगहों पर व्रजपात होने की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर लोगों को मौसम विभाग ने पहले ही ऐलान कर दिया है , बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन लोगों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही साथ जिला प्रशासन भी लोगों को जागरूक करने के लिए काम कर रही है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और पड़ोस में कल का कम दबाव का क्षेत्र मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक चक्रवात बना हुआ है। ट्रफ लाइन पश्चिम राजस्थान से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक की दोणिका अब पश्चिमांतर राजस्थान से दक्षिण हरियाणा में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक चलती है, जो दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और पड़ोस, उत्तरी झारखंड और गंगा पश्चिम बंगाल पर कम दबाव के क्षेत्र का केंद्र है और समुद्र तल से डेढ़ किमी ऊपर तक फैली हुई है।