बिहार : अब गंगा नदी में उतरेंगे हवाई जहाज – अमेरिका से बिहार की होगी तुलना.. जानें – पूरा प्लान..

डेस्क : केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारत की सड़कें अमेरिका की तरह बनाना चाह रहे हैं। इस दिशा में उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। इसी कड़ी में बक्सर में 3390 करोड़ रुपए की लागत से बनी दो राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनता से काफी कुछ कहा।

केंद्रीय मंत्री ने अगले साल अन्य दो परियोजनाओं पर काम शुरू करने की बात कही। बक्सर से होकर बहने वाली गंगा नदी पर पुराने दो लाइन पुल के बराबर नए दो नए पुल और 140 पुलिया बनाया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद शहर में जाम की इसे निजात मिलेगी।

नितिन गडकरी ने अपने भाषण में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के वाक्य का उदाहरण देते हुए बिहार की तुलना कर दी। केनेडी ने अपनी जनता से कहा कि अमेरिका की सड़कों के कारण ही आज देश संपन्न राष्ट्र बन पाया है। इसी तरह बिहार सड़कों की संपन्नता राज्य संपन्न बनेगा।

पटना गंगा नदी में जहाज : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी भी पटना में गंगा नदी में हवाई जहाज उतारने की इच्छा है। इसके लिए एक हजार विमान खरीदे जाएंगे। तेजस्वी एमपीबीएस शुरू करें, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग बनाया गया है। पानी से गुजरने का खर्चा बहुत कम है।

2024 तक बिहार सड़कों के मामले में।अमेरिका बन जाएगा : नौहट्टा प्रखंड के पांडुका गांव के पास सोन नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करते हुए गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये दिए हैं, बिहार सरकार को यह पैसा खर्च करना चाहिए. बिहार को चमकाओ। उन्होंने कहा कि हम पांडुका पुल तक फोर लेन बनाने का काम करेंगे। पुल को एनएच तेजस्वी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि 2024 के अंत से पहले अमेरिका की तरह यहां भी सड़कों का जाल तैयार हो जाएगा।