अंतर्जातीय विवाह के बाद प्रेमी युगल ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार, वीडियो जारी कर कही यह बात

डेस्क : आजकल नौजवान लोग अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते है। युवा पीढ़ी अपने अनुसार जीना चाहती है, और अपने हिसाब से जीवन साथी चुनना चाहती है। ज़माने में भागकर शादी करना आम बात हो गई है। वहीँ उनके घर वाले भी उनको जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जोड़ी के बारे में बताएंगे जो नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बरदाहा गाँव की है।

प्रेमी जोड़ी ने अपने धर्म के विरुद्ध जाकर शादी की है, लेकिन उनके घर वाले उनसे खफा है और उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। ऐसे में प्रेमी जोड़ा नितीश कुमार से मदद मांग रहा है। प्रेमी जोड़े ने अपना संदेश नितीश कुमार तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने अपना एक वीडियो बनाया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 2 जुलाई 2021 को हिन्दू रीती रिवाज के मुताबिक़ प्रेमी जोड़े ने शादी की थी, यह शादी उन्होंने कोर्ट में की थी। प्रेमी जोड़े का कहना है की हमारी उम्र बालिग़ है, हम कमा भी लेते है जिससे जीवन आसानी से चल जाएगा। लेकिन, लड़की के घर वाले उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

लड़की के घर वाले उसके रवैये से परेशान होकर सिरदला थाना गए, तो पुलिस ने उनकी मदद करने से मना कर दिया क्यूंकि बालिग़ जोड़े ने कानून के दायरे में रहते हुए सारे कार्य किए हैं। जब पुलिस ने लड़की से बातचीत की तो पता लगा की लड़की एक शिक्षिका है। लड़की के घर वाले लड़के को कह रहे हैं की वह अपनी लड़की को मारकर उसको इस मामले में फंसा देंगे। इस बात की जानकारी प्रेमी जोड़े ने वीडियो बनाकर दी है और प्रेमी जोड़े ने नितीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है।