पटना एयरपोर्ट के एंट्री गेट एक के पास हुआ हादसा , इंडिगो एयरलाइंस के 2 स्टाफ को अनियंत्रित बस ने कुचला

न्यूज डेस्क : राजधानी पटना में एयरपोर्ट एंट्री गेट 1 के समीप तेज रफ्तार बस से एक्सीडेंट की घटना हो गयी। जिसमे इंडिगो एयरलाइंस में काम करनेवाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, उसके साथ जा रहे एक महिला भी बुरी तरह जख्मी बताई जा रही है। घायल महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास एक प्राइवेट बस ने इंडिगो के कर्मी प्रिंस को रौंद दिया।

वहीं उसके साथ एक महिला भी घायल हो गई हैं, जिसे पारस अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक का नाम प्रिंस राज है। जो की इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल में काम करते थे। एयरपोर्ट के स्टाफ ने बताया कि आज इंडिगो की 15वीं सालगिरह है। इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों स्टाफ जा रहे थे, इसी दौरान इलेक्ट्रिक बस ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। इस घटना में एक महिला के भी घायल होने की बात कही जा रही है। कर्मी की मौत के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। लोगों ने बताया कि मृतक प्रिंस राज का आज ही जन्मदिन था।