राजधानी पटना से राजगीर, बोधगया, वैशाली, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस का परिचालन शुरू, यहां जानें किराया

डेस्क : बिहार में अब पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में इलेक्ट्रिक बसें चलने लगी है। इसी कड़ी में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा खास तौर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बस चलाया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों का पटना से राजगीर, बोधगया, हाजीपुर सहित मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे स्थानों के लिए परिचालन शुरू हो गई है। बीते शनिवार को इन बसों को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी द्वारा हरी झंडी दिखा रवाना किया गय था। साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व निगम प्रशासक श्याम किशोर रहें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दस वर्ष पूर्व तक निगम की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी थी। मौजूद सरकार ने नए पहल कर बसों का परिचालन शुरू की है। निगम द्वारा यह बेहतर पहल है। यह सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उम्दा पहल है। राज्य के लगभग सभी शहर के लिए निगम द्वारा बसों का परिचालन किया जाने लगा है। अब बौद्ध सर्किट के लिए भी इलेक्ट्रिक एसी बसें शुरू की जा रही है।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी कहते हैं कि निगम की तरफ से इन बसों के शुरू से आम नागरिकों को बहुत सुविधा मिली है। आज वक्त गांधी जी के बताए गए मार्ग पर चलने का है। इस अवसर पर निगम के अधिकारी ने कहा कि अब निगम की तरफ से राज्य के तमाम कोने तक इन बसों का परिचालन हो रहा है।

पटना से अन्य शहरों का किराया

  1. दरभंगा-284
  2. मुजफ्फरपुर-158
  3. वैशाली-125
  4. राजगीर-158
  5. बोधगया-284