बिहार के एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, माँ और सभी बच्चे सुरक्षित, जानें- पूरा मामला

न्यूज डेस्क: बिहार के सीवान जिला से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आया, जिसे सुन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, दरअसल, एक महिला ने एक साथ 5 बच्चे को जन्म दे दिया। जिसमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल है। पांचों बच्चे और मां पूरी तरीके से स्वस्थ है।

यह खबर सुन अस्पताल परिसर में बच्चों के देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गए, सभी लोग आश्चर्य है, आखिर यह कैसे हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने पांच बच्चों का जन्म एक साथ दिया। उसी दिन महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है, यह सुन डॉक्टर भी हैरान हो गया। फिर डॉक्टरों ने बड़‍ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया।

जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ रीता सिन्हा ने बताया महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है, महिला की पहले से जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे हैं, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया। उन्होंने बताया कि पांचों बच्चे स्वस्थ है. फिलहाल सभी बच्चों को SNCU में रखा गया है।