भारत में भी बसता है एक पकिस्तान, जानिए – बिहार के इस गाँव की कहानी..

डेस्क : 1947 में भारत आजाद हुआ। इसी साल एक और देश बना। इस देश का नाम पाकिस्तान है। पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है। दोनों के बीच आजादी के बाद से ही आपसी मनमुटाव जारी है। इसी बीच आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि एक पाकिस्तान बिहार में भी है। यह पाकिस्तान प्रदेश के पूर्णिया जिले में बसा है।

हालांकि इस पाकिस्तान में आदिवासी समुदाय के लोग अधिक रहते हैं। फिर भी इस गांव के लोगों को पाकिस्तान नाम का खामियाजा समय-समय पर भुगतना पड़ता है। यहां के लोग पाकिस्तानी के नाम से जाने जाते हैं। इस कारण से इस गांव के बेटे- बेटियों की शादी तक होने में मुश्किलें आती है।

गांव वाले परेशान होकर गांव का नाम ही बदल दिया लेकिन फिर भी परेशानी कम नहीं हुई। इस गांव के नाम के पीछे एक काफी पुरानी कहानी छुपी हुई है। इस कहानी से ही यह नाम निकल कर आया है। तो आइए बिहार वाले पाकिस्तान से जुड़े रोचक कहानी को जानते हैं।

पाकिस्तान नाम का यह गांव बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित श्रीनगर प्रखंड के सिंघिया सिंघिया पंचायत के में स्थित है। यह एक 500 आबादी वाला कस्बा है। इस कस्बे में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। देश के बंटवारे के समय इस गांव का नाम पाकिस्तान रख दिया गया था।